क्या आप बिहार में अपने जमीन का नक्शा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है अब आप आसानी से घर बैठे अपने जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन निकल सकते है | इस लेख को पढ़कर आप आसानी Bhu Naksha Bihar निकाल पायेंगे |
Bihar Bhumi Naksha के अलावा अगर आप अपना खाता, जमाबंदी पंजी, दाखिल खारिज और अन्य सर्विसेस का इस्तेमाल करना चाहते है तो बिहार भूमि पोर्टल जाये |
जमाबंदी पंजी देखे | दाखिल खारिज (Mutation) आवेदन |
रजिस्टर २ बिहार देखे | बिहार ऑनलाइन लगान भुगतान |
दाखिल खारिज स्टेटस चेक | – |
विषय | बिहार के भूमि का नक्शा (Bhulekh Map) |
पोर्टल | Bhu Naksha Bihar |
अधिकृत वेबसाइट | bhunaksha.bihar.gov.in |
बिहार भू नक्शा देखे
बिहार राज्य का भू नक्शा देखने के लिए आपको भू नक्शा बिहार इस अधिकृत पोर्टल पर जाना है | यह पोर्टल केवल बिहार में स्थित जमीनो का नक्शा प्रदान करने हेतु बनाया गया है | इस पोर्टल पर आने के बाद जमीन का नक्शा देखने के लिये View Map बटन पर क्लिक करे |
बिहार में जिस भी जगह का नक्शा आपको देखना है उस जगह का District, Sub-Div, Circle, Mouza, Survey Type, Map Instance और Sheet No. यह सब जानकारी चुने | उसके बाद आपके स्क्रीनपर चुनी हुई जगह का नक्शा आ जायेगा इसमें से आपको अपने प्लाट को चुनना है व आप प्लाट पर क्लिक करके या फिर सर्च मेनू से चुन सकते है | प्लाट चुनने पर आपके प्लाट की Plot Info दिखेगी इसमें आपको जमीन की और मालिक की जानकारी मिल जायेगी यहा पर आपको LPM Report बटन पर क्लिक करना है |
आखिर में आपके सामने चुने हुये प्लाट का मैप रिपोर्ट आ जायेगा इसको डाउनलोड और प्रिंट कर सकते है |